Hindi shravan somvar pooja mas vrat importance significance श्रावण के सोमवार में करें शिव पूजा के ये विधान benefits
shravan somvar pooja sawan somvar vrat vidhi shiv shankar shravan somvar 2016 shravan somvar vrat katha shravan somvar vrat importance shravan somvar 2017 shravan somvar vrat 2018 sawan somwar vrat
Legend News
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए इसी तरह के कुछ छोटे और अचूक उपायों के बारे में शिवपुराण में भी लिखा हुआ है। ये उपाय इतने बेहद ही आसान भी हैं।
शिवपुराण में हर समस्या के समाधान हेतु एक अलग उपाय बताया गया है।
shiv शिवपुराण अनुसार, इन उपायों से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव और करते हैं हर इच्छा पुरी :-
1. सावन के महीने में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
2. घर में अगर किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो सावन के महीने में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें एंव गुग्गल का धूप दें।
3. यदि आपके विवाह में अड़चन है तो सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं।
4. सावन में रोज नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी एंव मन प्रसन्न रहेगा।
5. सावन में गरीबों को भोजन कराने से आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
6. सावन में रोज सुबह किसी शिव मंदिर में जल अभिषेक कर काले तिल अर्पण करें और मन ही मन में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस उपाय से मन को शांति मिलेगी।
7. किसी नदी या तालाब जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाते समय मन ही मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहने से धन प्राप्ति होती है।